Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Update: दिल्ली में कल से तीन दिन तक हो सकती है बारिश, आज छाए रहेंगे बादल

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 05:30 AM (IST)

    राजधानी में रविवार को दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई। फिर भी उमस भरी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    Hero Image
    दिल्ली में कल से तीन दिन तक हो सकती है बारिश, आज छाए रहेंगे बादल।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई। फिर भी उमस भरी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को भी छाए रहेंगे बादल

    मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद मंगलवार से बृहस्पतिवार तक तीन दिन दिल्ली में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

    25 जुलाई से हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ 25 जुलाई से एक बार फिर उत्तरी दिशा में वापस बढ़ेगा और दो से तीन दिनों में सामान्य स्थिति में पहुंच जाएगा। इससे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली में भी वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    रविवार को कई जगहों पर हुई बारिश

    दोपहर में पूसा में 6.5 मिलीमीटर, लोधी रोड में एक मिलीमीटर और सफदरजंग में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा भी कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। वर्षा के बाद तेज धूप निकल गई।

    संतोषजनक श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

    मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण एयर इंडेक्स में थोड़ा सुधार हुआ और रविवार को एनसीआर में सभी जगहों पर हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रैणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता ऐसी ही बनी रहेगी।

    सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 73, फरीदाबाद का 61, गाजियाबाद का 64, ग्रेटर नोएडा का 67, गुरुग्राम का 65 और नोएडा का एयर इंडेक्स 81 दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 95 दर्ज किया गया था।