Delhi Weather Update: दिल्ली में रक्षाबंधन पर रहेगी उमस भरी गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी
Delhi Weather Update मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। शनिवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: राजधानी में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे। पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
वैसे शनिवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद पांच दिनों तक आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
इस वजह से अगले सप्ताह उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। यानि रक्षाबंधन पर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।
सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 117, फरीदाबाद का 103, गाजियाबाद का 111, ग्रेटर नोएडा का 161, गुरुग्राम का 124 और नोएडा का एयर इंडेक्स 119 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में हैं। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी में 85 था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।