Delhi Weather: अब बढ़ेगा दिल्ली का पारा, अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में अब एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है मौसम शुष्क रहेगा। तापमान सामान्य रहने के आसार हैं। मानसून कमजोर पड़ने से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में है। दिल्ली और बड़ौत के बीच नई एसी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अब राजधानी में सप्ताह भर तक वर्षा होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार 25 सितंबर तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 56 प्रतिशत रहा। वर्षा कहीं नहीं हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 एवं 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किए जाने के आसार हैं।
दूसरी तरफ मानसून की चलाचली की बेला में वर्षा चूंकि अब लगभग खत्म हो गई है, तो धीरे धीरे प्रदूषण बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, श् शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 143 दर्ज हुआ। इस स्तर की हवा को हालांकि ''मध्यम'' श्रेणी में ही रखा जाता है। लेकिन अंकों के हिसाब से इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।