Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Update: दिल्ली में आज रही सीजन की सबसे ठंडी सुबह, वायु प्रदूषण से भी राहत; AQI 161 दर्ज

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 09:52 AM (IST)

    दिसंबर शुरू होने के साथ ही दिल्ली में तापमान गिरने लगा है और सर्दी का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली में आज गुरुवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदूषण में भी कमी आई है लेकिन हवा अभी भी मध्यम श्रेणी में है। आज का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता है।

    Hero Image
    जामा मस्जिद के ऊपर कुछ इस तरह नीला आसमान नजर आया। फोटो- हरीश कुमार

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गुरुवार को और गिरावट दर्ज की गई। यही वजह है कि अब गुरुवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी हो गई है। आने वाले दिनों में यह गिरावट बनी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा के सेक्टर-16 का नजारा। फोटो- जागरण

    न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम

    गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को यह 12 डिग्री था। पालम का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। आज का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री रह सकता है।

    जहां तक प्रदूषण का सवाल है तो यह भी बुधवार के मुकाबले और कम हुआ है, हालांकि श्रेणी अभी भी मध्यम ही बनी हुई है। आज सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों की हवा मध्यम श्रेणी में ही चल रही है।

    शहर एक्यूआई

    दिल्ली

    161
    नोएडा 113
    गुरुग्राम 140
    गाजियाबाद 102
    ग्रेटर नोएडा 138

    गाजियाबाद में 67 दिन बाद सबसे कम रहा एक्यूआई

    गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 दिन बाद बुधवार को सबसे कम दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई 102 व आइक्यू एयर की वेबसाइट पर 68 दर्ज किया गया। अंतिम बार इससे कम 29 सितंबर को एक्यूआई 70 दर्ज किया गया था।

    वहीं, संजयनगर का एक्यूआई सबसे कम 83 दर्ज किया गया। प्रदूषण कम होने का कारण हवा की गति बढ़ने को माना जा रहा है। हालांकि एक्यूआई 50 से कम होने पर ही साफ की श्रेणी में रखा जाता है। बीते करीब एक सप्ताह से हवा की गति बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट आ रही है।

    मंगलवार के मुकाबले हवा की गति एक किलोमीटर प्रतिघंटा बढ़कर 11 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई। इससे प्रदूषण के कण उड़ गए। इसे संजय नगर व वसुंधरा की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, इंदिरापुरम व लोनी की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही। लगातार कम होते प्रदूषण का कारण केवल हवा को माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हवा जितनी तेज चलेगी उतना ही प्रदूषण कम रहेगा।

    तेज धूप में बैठने पर लोगों को आए पसीने

    बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही। समय बढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप होने के कारण पार्कों में बैठे लोगों के पसीने आ गए।

    हवा की गति बढ़ने के कारण प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। लोगों को प्रदूषण से काफी राहत है। फिर से एक्यूआई न बढ़े इसके लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। -विकास मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड