विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: उमस ने किया परेशान, बारिश से लोगों को मिलेगी राहत; पढ़ें IMD का नया अपडेट

Published: Tue, 24 Sep 2024 04:01 PM (IST)

Delhi Weather उमस और गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD के अनुसार अगले तीन दिन तक ...और पढ़ें

Delhi Weather: दिल्ली में अगले तीन दिन तक बारिश हो सकती है। फाइल फोटो
Delhi Weather: दिल्ली में अगले तीन दिन तक बारिश हो सकती है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में अगले तीन दिन तक हो सकती है बारिश।
  2. बारिश होने पर उमस और गर्मी से मिलेगी राहत।
  3. आज दिनभर गर्मी-उमस ने लोगों को परेशान किया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather बुधवार (25 सितंबर) से दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन के लिए हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।

वहीं, मंगलवार को मौसम का मिजाज तीखा देखने को मिलेगा। तेज धूप निकलने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।वहीं, वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 26 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली की गुणवत्ता चल रही बेहतर

दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी फिलहाल बेहतर ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 186 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- UP Weather: गोरखपुर में सितंबर की गर्मी ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, यूपी में 25 से मौसम बदलने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, इस श्रेणी की हवा को मध्यम कहा जाता है। मौसम की अनुकंपा से हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने के आसार भी नहीं हैं।

राजधानी से मानसून इसी वीकेंड से लौटेगा

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मानसून की विदाई की बेला में भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान बार-बार बदलते रहे हैं। कभी वर्षा खत्म होने की भविष्यवाणी आ जाती है तो कभी फिर से वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर दिया जाता है। इसी वजह से मानसून की विदाई भी लटकी हुई है। संभावना है कि राजधानी से मानसून इसी सप्ताहांत तक लौट जाएगा।

यह भी पढ़ें- लौटने लगा दक्षिण-पश्चिम मानसून, पंजाब और हरियाणा से भी होगा विदा; देश में सामान्य से 5 प्रतिशत अधिक हुई बारिश