विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश, सुहावना हुआ मौसम

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 24 Mar 2023 09:34 AM (IST)

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है जिससे पूरी इलाके मौसम सुहावना ...और पढ़ें

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश।
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बीते दिनों से मौसम के उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है और एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट 3-4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। गर्जन वाले बादलों के साथ दिल्ली के अनेक हिस्सों में हल्की बरसात भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 जबकि न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं हैं।

हवा की गुणवत्ता में हुआ सुधार

वहीं, मौसम की मेहरबानी से फिलहाल दिल्ली एनसीआर की हवा भी साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 151 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। वहीं एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई 165, गाजियाबाद का 144, ग्रेटर नोएडा का 140, गुरुग्राम का 116 और नोएडा का 135 रिकॉर्ड किया गया। सफर इंडिया का पूर्वानुमान है कि अभी अगले कई दिन प्रदूषण में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

गेहूं की फसल को हो रहा है नुकसान

बीते दिनों देश भर में हुई बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।