Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: गरज और चमक के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग से जारी किया येलो अलर्ट

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 06:56 AM (IST)

    Delhi Weather Forecast Update दिल्ली में मौसम फिलहाल सुहावना हो गया है। बुधवार को दिल्ली में अच्छी बरसात हुई जिससे लोगों को उमस से भी राहत मिली। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज बी बारिश की संभावना जताई है। आज गरज चमक भी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे।

    Hero Image
    नई दिल्ली में वर्षा के दौरान कुछ इस तरह छतरी लेकर जाते युवक।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली में सुबह बूंदाबांदी और हल्की वर्षा, जबकि दोपहर बाद झमाझम बरसात हुई। इसके चलते उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली ही, अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी राजधानी के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसा रहगा आज मौसम

    मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने एवं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 16 किमी प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है।

    अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    दिल्ली में हुई अच्छी बारिश

    बुधवार को दिल्ली में सुबह से हल्के बादलों की आवाजाही रही। सुबह नौ बजे के आसपास कई इलाकों में बूंदाबांदी से हल्की वर्षा देखने को मिली। दोपहर बाद फिर से काले बादल छाने लगे और करीब चार बजे कई जगहों पर अच्छी वर्षा हुई।

    मयूर विहार में सबसे ज्यादा बारिश

    मयूर विहार इलाके में सबसे ज्यादा 46.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। नजफगढ़ में 26.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।

    कल कितना रहा तापमान

    बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 76 प्रतिशत तक रहा।

    दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का एक्यूआइ 60 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के दौरान भी हवा की गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा।

    सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक कहां हुई कितनी बरसात

    सफदरजंग- 12.4 मिमी

    पालम- 5.9 मिमी

    लोधी रोड- 20.6 मिमी

    रिज- 2.8 मिमी

    दिल्ली विवि- 3.0 मिमी

    पूसा- 2.0 मिमी

    नजफगढ़- 26.5 मिमी

    पीतमपुरा- 7.0 मिमी

    मयूर विहार- 46.5 मिमी

    comedy show banner
    comedy show banner