विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: नए साल पर सुबह रही ठिठुरन, IMD ने जारी किया कोहरे का येलो अलर्ट; दो दिन चलेगी शीत लहर

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 01 Jan 2023 11:04 PM (IST)

राजधानी में रविवार को पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से नए ...और पढ़ें

नए साल पर सुबह रही ठिठुरन, IMD ने जारी किया कोहरे का येलो अलर्ट; दो दिन चलेगी शीत लहर
नए साल पर सुबह रही ठिठुरन, IMD ने जारी किया कोहरे का येलो अलर्ट; दो दिन चलेगी शीत लहर

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में रविवार को पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से नए वर्ष के पहले दिन सुबह में ठिठुरन रही लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। इस वजह से दोपहर के वक्त मौसम में गर्माहट महसूस की गई। कुल मिलाकर नए वर्ष के पहले दिन मौसम खुशनुमा रहा। मौसम के इस मिजाज ने लोगों में नए वर्ष के जश्न का उत्साह दोगुना कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन मध्यम स्तर का या घना कोहरा होगा। इसलिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शीत लहर से राहत रहेगी। सोमवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

चार व पांच जनवरी को चलेगी शीत लहर

मौसम विभाग के अनुसार चार व पांच जनवरी को दिल्ली में शीत लहर चल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.5 पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

मुंगेशपुर में रहा सबसे अधिक ठंड

सुबह में मुंगेशपुर में ठंड सबसे अधिक रही। वहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान भी सबसे कम 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस और जाफरपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन जगहों पर अधिकतम तापमान क्रमश: 21 डिग्री सेल्सियस, 20.6 डिग्री सेल्सियस और 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था।

ये भी पढ़ें- Delhi Girl Death: नशेड़ी युवक तेज आवाज में बजा रहे गाना, 12 KM शव घसीटने से चिथड़े उड़े; तन पर नहीं बचे कपड़े

24 ट्रेनें डेढ़ से साढ़े चार घंटे तक रहीं विलंब

सुबह में दिल्ली में कई जगहों पर दृश्यता कम रही। सुबह साढ़े आठ बजे भी पालम में 500 मीटर दृश्यता थी। वहीं सफदरजंग के पास दृश्यता 1000 मीटर रही। रात में कोहरा अधिक होने के कारण विभिन्न शहरों से 24 ट्रेनें डेढ़ से साढ़े चार घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं।

ये भी पढ़ें- Delhi Traffic Jam: नए साल की पहली शाम को दिल्ली NCR में थमे वाहनों के पहिए, क्नॉट प्लेस में लगा लंबा जाम