विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Traffic Jam: नए साल की पहली शाम को दिल्ली NCR में थमे वाहनों के पहिए, क्नॉट प्लेस में लगा लंबा जाम

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 01 Jan 2023 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2023 10:52 PM (IST)

नए साल के पहले दिन दिल्ली एनसीआर में शाम से ट्रैफिक की समस्या हो रही है। लोगों को काफी परेशानी ...और पढ़ें

नए साल की पहली शाम को दिल्ली NCR में थमे वाहनों के पहिए, जाम से जूझ रहे लोग
नए साल की पहली शाम को दिल्ली NCR में थमे वाहनों के पहिए, जाम से जूझ रहे लोग

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। नए साल के पहले दिन दिल्ली एनसीआर में शाम से ट्रैफिक की समस्या हो रही है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद में वाहन रोड पर रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। जिससे कई किमी तक जाम लग गया है। क्नॉट प्लेस में अभी वाहन धीरे धीरे चल रहे हैं, इससे लंबा जाम लग गया है।

दिल्ली के कनॉट प्लेस और इंडिया गेट सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार को भारी जाम देखा गया, जहां हजारों लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे। पुलिस के मुताबिक, आईटीओ चौराहे और अक्षरधाम मंदिर के पास भी भारी जाम की सूचना है।

इंडिया गेट पर प्रदर्शन के चलते भी जाम

पुलिस ने कहा कि रविवार को इंडिया गेट के पास जैन समुदाय के लोगों के एक समूह के विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैन समुदाय के तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने के झारखंड सरकार के हालिया फैसले के विरोध में उन्होंने मार्च निकाला।

यहां भी जाम की समस्या

नोएडा के सेक्टर-18 में भी ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग परेशान है। वहीं, दिल्ली नोएडा दिल्ली (डीएनडी) पर भी जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर भी जाम की समस्या से लोग परेशान दिख रहे हैं। कई यात्रियों ने अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

यात्रियों में से एक ने ट्वीट किया कि रविवार और शनिवार को इंडिया गेट के आसपास भारी अव्यवस्था और लंबा ट्रैफिक जाम। ऐसा हर साल होता है। एक अन्य यात्री ने कहा कि मध्य दिल्ली में मंडी हाउस, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, पंडारा रोड, अकबर रोड, शाहजहां रोड और मान सिंह रोड के आसपास भारी ट्रैफिक देखा गया।

यह इलाके भी जाम से जूझ रहे

पूर्वोत्तर दिल्ली के सोनिया विहार में भजनपुरा और पुस्ता रोड के पास भारी ट्रैफिक है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड और अकबर रोड लुटियंस में भी जाम की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली चिड़ियाघर और प्रगति मैदान के पास ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और मथुरा रोड के पास भी जाम लगा हुआ है, यहां वाहनों की रफ्ता बहुत धीमी है। कोडियापुल से लाल किले तक भारी ट्रैफिक है।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने और नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 18,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया था। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए शहर में कुल 125 स्थानों की पहचान की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।