Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Weather Forecast: क्रिसमस पर शीतलहर की चपेट में रहेगी दिल्ली, IMD का अलर्ट; 4 डिग्री पहुंच सकता है पारा

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 04:37 AM (IST)

    Delhi Weather Update दिल्ली में कड़ाके की सर्दी शुरू होने वाली है। क्रिसमस पर आईएमडी न शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापामन में गिरावट होगी। साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड बढ़ने से वायु की गुणवत्ता में भी खराब हो रही है।

    Hero Image
    दिल्ली में शीत लहर का अलर्ट, क्रिसमस पर 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान; IMD ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। दिल्ली में ठिठुरन भरी सर्दी शुरू हो गई है। उत्तर पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिल्ली के रिज एरिया, मुंगेशपुर और आया नगर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। इस वजह से इन इलाकों में शीत लहर जैसी स्थिति रही। इसलिए इन इलाकों में ठंड सबसे ज्यादा रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, शनिवार को दिल्ली का औसत तापमान कमोबेश पिछले दिन के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिन शीत लहर चलेगी। इस वजह से क्रिसमस के दिन दिल्ली का पूरा इलाका शीत लहर की चपेट में होगा। सोमवार को भी शीत लहर चलेगी। इस दौरान घना कोहरा भी होगा। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    बादल भी छाए रहेंगे

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से रविवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा होगा। ज्यादातर जगहों पर शीत लहर होगी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

    शनिवार को न्यूनतम-अधिकतम तापमान रहा कम

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में अब तक सबसे है। इस लिहाज से शनिवार का दिन इस सीजन में अब तक सबसे ठंडा रहा। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

    रिज एरिया में न्यूनतम तापमान सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस, मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इन जगहों पर अधिकतम तापमान क्रमश: 20.5 डिग्री सेल्सियस, 15.6 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौजूदा समय में मौसम में आद्रता अधिकतम 100 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह में घने कोहरे के कारण पालम एयरपोर्ट के पास सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता महज 100 मीटर रही। वहीं सफदरजंग के पास दृश्यता 400 मीटर रही। एक दिन पहले 23 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य 5.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    ये भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली NCR में सर्द मौसम से राहत नहीं, तापमान में गिरावट दर्ज; कोहरे की चपेट में उत्तर भारत

    दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता

    दिल्ली एनसीआर में शनिवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 342 रहा। फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ठंड व कोहरा अधिक व हवा की गति कम होने के कारण अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी।