Delhi Weather Forecast: झमाझम बारिश या भीषण गर्मी? अगले हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम
मई महीने में दिल्ली-एनसीआर का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। शनिवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है। वहीं अगले पांच दिन मौसम में बदलाव रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 23 मई तक दिल्ली में आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार दोपहर कई इलाकों में आंधी चली और गरज के साथ हल्की बारिश हुई। दिल्ली एयरपोर्ट के पास सबसे तेज 74 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चली। मयूर विहार में सबसे अधिक 12.5 मिमी बारिश हुई। इससे पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार छह दिन तक लू से राहत रहेगी। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम 15 से 25 किमी की गति से हवा चल सकती है।
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ रहने के कारण 19 से 23 मई तक दिल्ली में आंधी और गरज के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
नई दिल्ली में शनिवार को हुई वर्षा में कुछ इस तरह भीगते जाते बाइक सवार। फोटो- ध्रुव कुमार
कहां कितनी हुई बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दोपहर पौने तीन बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे के बीच आंधी आई। दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा लोधी रोड में 52 किमी, पीतमपुरा व प्रगति मैदान के पास 48 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चली। रिज क्षेत्र में 7.8 व दिल्ली विश्वविद्यालय में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
यहां क्लिक कर जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मध्यम श्रेणी में दिल्ली की हवा
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदूषण के स्तर में सुधार: दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ।
इस वजह से हवा की गुणवत्ता खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शनिवार को एयर इंडेक्स रिपोर्ट तो जारी नहीं किया, लेकिन सीपीसीबी के समीर एप के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 200 से कम रहा। शाम छह बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 157 था। गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा व ग्रेनो का एयर इंडेक्स भी मध्यम श्रेणी में रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।