Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather AQI Update: दिल्लीवालों कड़ाके की ठंड के लिए हो जाओ तैयार, अब शीत लहर से होगा सामना; येलो अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 04:05 PM (IST)

    Delhi Weather AQI Update राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं के कारण शीत लहर चल रही है। बुधवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

    Hero Image
    दिल्ली में ठंड से बचने के लिए सिर पर गर्म टोपी पहने व्यक्ति। फोटो- ध्रुव कुमार

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पहाड़ों की तरफ से आने वाली बर्फीली हवा के कारण दिल्ली में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इस वजह से सीजन में पहली बार बुधवार सुबह दिल्ली में शीत लहर चली। इस वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। साथ ही बुधवार की सुबह इस सीजन में सबसे अधिक ठंड रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर की स्थिति रह सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।

    Delhi Weather AQI Update: दिल्ली में बर्फीली हवा ने सुबह ठिठुरन बढ़ाई।

    कैसे आंकी जाती है शीत लहर?

    आया नगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। इस वजह से आया नगर में ठंड ज्यादा रही। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम हो तो शीत लहर माना जाता है।

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इस वजह से दिल्ली के कई इलाकों शीत लहर रही। दूसरी ओर दिल्ली के एयर इंडेक्स में पिछले दिन के मुकाबले आंशिक सुधार हुआ है। फिर भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।

    दिल्ली का AQI 207 दर्ज

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 207 दर्ज किया गया। स्विस कंपनी के एप आइक्यूएयर ने सुबह में दिल्ली का एयर इंडेक्स 203 बताया। हवा चलने और आसमान साफ होने के कारण दोपहर में एयर इंडेक्स में सुधार होने की संभावना है।

    गुरुग्राम : 6 डिग्री लुढका पारा, सीजन की सबसे सर्द सुबह रही

    पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार सुबह सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सर्द हवा चलने से अचानक सर्दी बढ़ गई है। दिन का पारा लगभग छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं रात के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। दिन में मौसम साफ और धूप खिली। शाम को पांच बजे के फिर से ठंड का प्रकोप हो गया।

    बता दें कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक तापमान उछाल पर रहा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और वर्षा होने तथा कश्मीर में बर्फ गिरने से इसका असर एनसीआर में हो रहा है। सर्दी से रबी की मुख्य फसल गेहूं की बढ़वार अच्छी होगी और सिंचाई की भी कम जरूरत पड़ेगी।

    आज और कल चलेगी शीतलहर?

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को शीतलहर चलने का अनुमान है। दो दिन से ज्यादा सर्दी होने के कारण अब लोग गरम कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मार्केट में भी गरम कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    फिर बढ़ा प्रदूषण

    एक्यूआई 206 रहा क्षेत्र में फिर से प्रदूषण बढ़ गया है। शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 206 पर पहुंच गया। ग्वाल पहाड़ी में 214, सेक्टर 51 में 275, टेरी ग्राम में 217 और विकास सदन में एक्यूआई 116 दर्ज किया गया। गत सप्ताह में एक्यूआई 150 से नीचे लुढक गया था।