Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तेज बारिश के भी आसार; IMD का ऑरेंज अलर्ट

    Updated: Fri, 30 May 2025 01:11 PM (IST)

    दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। तापमान में गिरावट का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है।

    Hero Image
    आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूरे महीने पहेली बने रहे मई के मौसम में आज शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट है। दिन भर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। इस दौरान तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है।

    शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    वहीं, वायु गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 दिल्ली का एक्यूआई 151 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

    एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।