Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Air Quality: धुंध के साथ दिल्ली में बढ़ रही गुलाबी ठंड, सुबह-शाम कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 07:15 AM (IST)

    Delhi Air Quality धीरे धीरे बदल रहे मौसम के मिजाज में राजधानी में अब सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। दिल्ली के मौसम पर अब ठंड का असर दिखने लगा है।

    Hero Image
    Delhi Air Quality: दिल्ली में धीरे धीरे बढ़ेगा ठंड का असर, सुबह रहेगी धुंध

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां दिल्ली में हर तरफ पारली का धुआं-धुआं नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सुबह-शाम दिल्ली में कोहरे का असर भी दिखने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोहरे और धुंध के कारण गाड़ियों की स्पीड तो कम हो ही गई है, साथ ही दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों के साथ-साथ सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है।

    सुबह के समय हल्की धुंध

    धीरे धीरे बदल रहे मौसम के मिजाज में राजधानी में अब सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। दिल्ली के मौसम पर अब ठंड का असर दिखने लगा है।

    दिल्ली की हवा

    दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में बुधवार का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 92 से 38 प्रतिशत तक रहा।

    दिल्ली की ठंड

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: मोसाद...वो खुफिया एजेंसी जिसके नाम से थर-थर कांपते थे दुश्मन, कैसे हुई नाकाम; ऐसे करती है काम