Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बारिश का कहर! वसंत विहार में दीवार गिरी, उसके नीचे दबने से दो बच्चों की मौत

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 07:28 PM (IST)

    दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार में दीवार गिरने से 12 और 13 साल के दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण कई परेशानियां हुईं। कालकाजी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और वसंत विहार में दीवार गिरने की इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है।

    Hero Image
    वसंत विहार में दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर दो बच्चों की मौत

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार में दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 12 और 13 साल बताई जा रही है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। राजधानी सहित एनसीआर में गुरुवार का दिन बारिश के नाम पर परेशानियों का अंबार लेकर आ गया। दोपहर के समय जहां कालकाजी में राह चलती बाइक पर एक पेड़ के गिरने से जहां पिता-पुत्री घायल हो गए थे, जिसमें बाद में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं, शाम ढलते ही वसंत विहार में दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर दो बच्चों की मौत होने की खबर ने सबको सकते में डाल दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह खबर अभी अपडेट की जा रही है।