दिल्ली में LG आवास के पास दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मां-बेटे की मौत और दो हुए घायल
दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक दुखद घटना हो गई। यहां एक घर की दीवार गिरने से मीरा और उनके बेटे गणपत की मौत हो गई। इस हादसे में महिला के दो अन्य बेटे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मियों को सुबह 950 पर दीवार गिरने की सूचना मिली थी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते मंगलवार सुबह एलजी आवास के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक घर की दीवार गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई।
वहीं, मृतकों की पहचान मीरा और गणपत के रूप में हुई है। हादसे में महिला के दो अन्य बेटे भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि दमकलकर्मियों को सुबह 9:50 पर दीवार गिरने की सूचना मिली थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।