Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर लगाया अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप, कहा- नगर अधिकारियों कर रहे हैं परेशान

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 01:58 PM (IST)

    भाजपा ने आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अवैध निर्माण रोकने वाले निगम अधिकारियों को आप नेता पद से हटाने या किसी झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हैं।

    Hero Image
    Delhi: वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर लगाया अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा ने आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अवैध निर्माण रोकने वाले निगम अधिकारियों को आप नेता पद से हटाने या किसी झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापौर डॉ. शैली ओबेराय ने हौजखास गांव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के संरक्षित स्मारक के पास हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने वाले दक्षिणी दिल्ली जोन के क्षेत्रीय अधिकारी को पद से हटाने के लिए निगमायुक्त को पत्र लिखा है।

    कोर्ट से ले आए स्टे ऑर्डर

    प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के जड़ में भ्रष्टाचार है। इनके नेता न नियम मानते हैं और संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हैं। हौजखास में एएसआइ के स्मारक के नजदीक प्रतिबंधित क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के एक सांसद से संबंधित लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में पुराने निर्माण को तोड़कर नया निर्माण कर रहे है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Excise Scam: ED ऑफिस पहुंचे सर्वेश मिश्रा, कहा- सत्य की विजय होगी; संजय सिंह के सामने बिठाकर होगी पूछताछ

    एएसआइ और नगर निगम द्वारा नोटिस भेजने के बावजूद निर्माण काम नहीं रोका गया। अगस्त में तहसीलदार व एएसआइ के अधिकारी मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर निर्माण को अवैध बताया और निर्माण पर रोक लगा दी, लेकिन आप नेता ने फिर भी काम जारी रखा। गुरुवार को निगम ने निर्माण को तोड़ने की कोशिश की तो अदालत से स्टे ले लिया गया।

    महापौर द्वारा अधिकारी हटाने की भी सिफारिश कर दी गई। इस मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना को हस्तक्षेप करना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की बैठक बुलानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: 'ना करें क्या फर्क पड़ता है...' संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सशर्त समर्थन पर बोले केजरीवाल

    comedy show banner
    comedy show banner