Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के वसंत विहार में नशे में धुत ऑडी ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचला, बच्ची समेत दो दंपति घायल

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा 9 जुलाई की रात करीब 145 बजे वसंत विहार स्थित शिवा कैंप के पास हुआ। आरोपी चालक की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है। वह दिल्ली के द्वारका इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

    By Jagran News Edited By: Neeraj Tiwari Updated: Sun, 13 Jul 2025 09:28 AM (IST)
    Hero Image
    यह हादसा 9 जुलाई की रात करीब 1:45 बजे वसंत विहार स्थित शिवा कैंप के पास हुआ।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। आरोप है कि नशे में धुत एक ऑडी चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को अपनी कार से कुचल दिया। हादसे में दो दंपति और एक आठ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात डेढ़ बजे हुई घटना, चालक मौके से गिरफ्तार

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा 9 जुलाई की रात करीब 1:45 बजे वसंत विहार स्थित शिवा कैंप के पास हुआ। आरोपी चालक की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है। वह दिल्ली के द्वारका इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

    चिकित्सा जांच में शराब पीने की पुष्टि

    हादसे के बाद आरोपी चालक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की ऑडी कार तेज रफ्तार में आई और फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलती हुई निकल गई।

    राजस्थान के रहने वाले हैं सभी पीड़ित

    पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान लधी (40), उसकी आठ वर्षीय बेटी बिमला, पति सबामी उर्फ चिरमा (45), रामचंदर (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है। सभी राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मजदूरी करते हैं।

    पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, घटना की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा कैसे हुआ और इसमें कहीं कोई और लापरवाही तो नहीं हुई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर सोने वालों की सुरक्षा के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की जाती, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

    पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

    पुलिस ने अपील की है कि इस हादसे से जुड़े किसी भी तरह के वीडियो फुटेज या जानकारी होने पर लोग तुरंत स्थानीय थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि मामले की जांच में तेजी लाई जा सके।