G20 Summit: आज से फिर फर्राटा भरने को तैयार दिल्ली, जी-20 के चलते लग गया था ब्रेक; हटी पाबंदियां
Delhi Unlock after G20 जी20 के बाद आज से दिल्ली सामान्य हो जाएगी। आठ सितंबर से दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के चलते लॉकडाउन जैसे हालात बन गए थे। लेकिन आज से सामान्य परिचालन शुरू हो जाएगा। सम्मेलन के दौरान जिन ट्रेनों को रद्द किया गया था। आज से उनका परिचालन सामान्य हो जाएगा। 100 से अधिक लोकल रेलें जो जी20 के दौरान स्थगित थीं आज से दौड़ती नजर आएंगी।
नोएडा, ऑनलाइन डेस्क (Delhi Unlock After G20)। जी-20 के बाद आज से दिल्ली सामान्य हो जाएगी। आठ सितंबर से दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के चलते लॉकडाउन जैसे हालात बन गए थे।
विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली में स्कूल से लेकर दफ्तर सब बंद कर दिए गए थे। दिल्ली की सड़कों और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। लेकिन आज से सामान्य परिचालन शुरू हो जाएगा।
सड़कों पर बढ़ जाएंगी बसों की संख्या
जी20 के कारण दिल्ली में बसों की संख्या को कम कर दिया गया था। वहीं, दिल्ली के सेंटर इलाकों में बसों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। दिल्ली के कई रूट पर बसों पर सख्त पाबंदी भी थी। आज से सभी रूटों पर बसों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।
खुलेंगे ये रास्ते...
जी20 के चलते सात से आठ सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से लेर 10 सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे), भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर चलने की अनुमति नहीं थी। आज से इन रास्तों पर परिचालन पूरी तरह शुरू हो जाएगा।
ट्रेनें फिर उतरेंगी ट्रैक पर
सम्मेलन के दौरान जिन ट्रेनों को रद्द किया गया था। आज से उनका परिचालन सामान्य हो जाएगा। 100 से अधिक लोकल रेलें जो जी20 के दौरान स्थगित थीं आज से अपने-अपने रूट पर दौड़ती नजर आएंगी।
खुल जाएंगे स्कूल, मॉल और दफ्तर
जी20 के कारण स्कूल और दफ्तरों को आठ से दस सितंबर तक बंद कर दिया गया था। लेकिन आज से स्कूल, मॉल और दफ्तर खुल जाएंगे। हालांकि, बाजारों पर अभी भी पाबंदी रहने के आसार है।
मेट्रो का परिचालन सामान्य
आज से मेट्रो का परिचालन सामान्य हो जाएगा। जी20 के दौरान मेट्रो का संचालन सुबह चार बजे से कर दिया गया था। लेकिन आज से मेट्रो अपने सामान्य समय पर चलेगी। वहीं, आज दोपहर 12 बजे के बाद से पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।
भारी वाहनों को मिलेगी एंट्री
दिल्ली में भारी माल वाहन, मध्यम माल वाहन और हल्के माल वाहन को 7 से 10 सितंबर तक दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी। आज से वाहनों की एंट्री दिल्ली में हो सकेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।