Move to Jagran APP

DU के आईपी कॉलेज में फेस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, दीवार फांदकर पहुंचे थे बाहरी लड़के

इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में वार्षिक उत्सव के दौरान छात्राओं ने बाहरी लड़कों के दीवार फांदकर अंदर आने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मुख्य गेट के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इसमें एक छात्रा को काफी चोट आई है।

By Jagran NewsEdited By: Shyamji TiwariPublished: Tue, 28 Mar 2023 09:28 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2023 09:28 PM (IST)
DU के आईपी कॉलेज में फेस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में वार्षिक उत्सव के दौरान छात्राओं ने बाहरी लड़कों के दीवार फांदकर अंदर आने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कार्यक्रम में शामिल होने आईं कुछ छात्राओं का कहना है कि मुख्य गेट के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। 

loksabha election banner

कुछ छात्राएं हुईं घायल 

इसमें एक छात्रा को काफी चोट आई है। कुछ अन्य छात्राएं भी घायल हुई हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कॉलेज परिसर से बाहर मौजूद छात्राओं को फेस्ट खत्म होने की जानकारी दी। इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव श्रुति का आयोजन किया गया था। मंगलवार को इसका समापन होना था।

इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएं पहुंची थीं। कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि उत्सव में प्रवेश के लिए पास जारी किए गए थे। कुछ छात्राएं पास लेकर पहुंची थीं। कुछ बाहरी लड़के भी वहां मौजूद थे, जिनके पास कोई पास नहीं थे। वे दीवार फांदकर कॉलेज परिसर में आने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उन्होंने वहां मौजूद छात्राओं से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

बाहरी लड़के लगा थे नारे

छात्रा ने आरोप लगाया कि इस दौरान एक छात्रा को गंभीर चोट आई है। इस पूरे मामले पर आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) की कार्यकर्ता व आईपी कॉलेज की पूर्व छात्रा अंजलि ने ट्वीट किया है। उन्होंने भी छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि वहां मौजूद लड़के नारे लगा रहे थे कि मिरांडा, आईपी दोनों हमारे, मिरांडा नहीं छोड़ा तो आईपी भी नहीं छोड़ेंगे।

अंजलि ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, इसमें पुलिस छात्राओं से बाहरी परिसर से हटने का अनुरोध कर रही है। एक तस्वीर में कुछ लड़के कॉलेज की दीवार के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर में मिरांडा हाउस कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कुछ बाहरी लड़के प्रवेश कर गए थे। तब छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

कॉलेज प्रशासन ने रखा पक्ष

वहीं पूरे मामले में आईपी कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम में अधिक संख्या में छात्र-छात्रा एकत्र हो गए थे। इसलिए कुछ छात्राओं को बाहर ही रोक दिया गया था। छात्राओं से बदसलूकी की उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं, पुलिस ने अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.