Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से रेल सेवाएं बाधित, 54 ट्रेनें रद और कई ट्रेनों के रूट बदले

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 11:15 PM (IST)

    यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के लोहा पुल पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। 54 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जिनमें पुरानी दिल्ली-हरिद्वार ...और पढ़ें

    Hero Image
    जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के लोहा पुल पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बुधवार सुबह साढ़े छह बजे से लोहा पुल से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

    पुरानी दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस समेत 54 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 22 ट्रेनों का रूट बदला गया है। गाजियाबाद होकर पुरानी दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज नई दिल्ली के रास्ते चलाया गया।

    अधिकांश लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे दैनिक यात्रियों को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुरानी दिल्ली-हिसार (54309), हिसार-रेवाड़ी (54316), रेवाड़ी-हिसार (54315) और हिसार-पुरानी दिल्ली (54310) लोकल ट्रेनें गुरुवार और शुक्रवार को रद्द रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यमुना के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर कम होने पर लोहा पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।