Train Delays: दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान; देखें फुल लिस्ट
दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को घंटों देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हैं कुछ 15 मिनट से एक घंटे तक की देरी से चल रही हैं। आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष ट्रेन 13 घंटे से ज्यादा लेट है। कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। देरी से चलने के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।
सुबह सवा पांच बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष (05580) 13.15 घंटे के विलंब से शाम साढ़े छह बजे और दोपहर 1.25 बजे चलने वाली आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 7.05 घंटे के विलंब से रात साढ़े आठ बजे रवाना होगी।
लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू, पलवल-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू, बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू, पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, सहित कई लोकल ट्रेन 15 मिनट से लेकर एक घंटे के विलंब से चल रही है।
देरी से दिल्ली पहुचंने वाली मुख्य ट्रेनेंः-
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (02563)-पौने छह घंटे
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569)-सवा दो घंटे
- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस-सवा तीन घंटे
- वाराणसी-नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस-दो घंटे
- सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (05579)-12.45 घंटे
- गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस-सवा पांच घंटे
- पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नंदन कानन एक्सप्रेस-दो घंटे
- दरभंगा-पुरानी दिल्ली विशेष (04011)-12 घंटे
- जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस-साढ़े सात घंटे
- अंबाला-मऊ ग्रीष्मकालीन विशेष (05302)-11 घंटे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।