Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Indian Railway: 20 घंटे की देरी से चलेगी सहरसा गरीब रथ स्पेशल, यात्री परेशान; देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 30 May 2025 01:40 PM (IST)

    दिल्ली से पूर्वी दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनें शुक्रवार को भी काफ़ी लेट रहीं जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में देरी के कारण उनके प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। सहरसा गरीब रथ विशेष 20 घंटे से ज़्यादा लेट है। कई अन्य ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

    Hero Image
    20.45 घंटे के विलंब से चलेगी सहरसा गरीब रथ विशेष।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्व दिशा के यात्रियों की परेशानी शुक्रवार को भी बनी रही। कई ट्रेनें पांच घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, सुबह सवा पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली सहरसा गरीब रथ विशेष (05578) 20.45 घंटे के विलंब से शनिवार तड़के दो बजे रवाना होगी।

    आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट ग्रीष्मकालीन विशेष (04214) 3.50 घंटे की देरी से दोपहर 12.50 बजे, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 7.35 घंटे के विलंब से रात नौ बजे, नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष (02570) पौने सात घंटे शाम सात बजे और पुरानी दिल्ली-गया ग्रीष्मकालीन विशेष (03698) 2.05 घंटे के विलंब से अपराह्न 11के बजे चलेगी।

    देरी से दिल्ली पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनें

    ट्रेन                                       -                                             घंटे

    अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष (04213)-सवा चार घंटे

    भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीबरथ एक्सप्रेस-सवा तीन घंटे

    बलिया-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (04055)-पौने छह घंटे

    दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस-सवा चार घंटे

    गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस-सवा पांच घंटे

    बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस-चार घंटे

    बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष एक्सप्रेस (02563)-पौने सात घंटे

    दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष एक्सप्रेस (02569)-10.30 घंटे

    भागलपुर-नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस (04067)-ढाई घंटे

    गया-पुरानी दिल्ली सुपरफास्ट विशेष (03697)-चार घंटे