विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Trade Fair 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में जारी ट्रेड फेयर में कहां पर मिल रही कितनी छूट? लें फुल डिटेल

By Jp YadavEdited By:
Published: Thu, 24 Nov 2022 12:41 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Nov 2022 02:52 PM (GMT+05:30)

Delhi Trade Fair 2022 दिल्ली के प्रगति मैदान में जारी 41वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 आगामी रविवार (27 जून) ...और पढ़ें

जैकेट पर मिल रही 50 प्रतिशत की छूट
जैकेट पर मिल रही 50 प्रतिशत की छूट

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा 41वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 (India International Trade Fair 2022) समापन की ओर बढ़ रहा है। 14 नवंबर से शुरू हुआ IIFT 2022 आगामी 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। अंतिम दिन यानी रविवार को भारी भीड़ होगी, ऐसे में मेले का आनंद लेने के लिए सिर्फ दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) ही बचे हैं।

उठाएं छूट का फायदा

प्रगति मैदान में चल रहे 41वें व्यापार मेले में अब कार्य दिवसों में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसमें एनसीआर के लोग भी शामिल हैं, जो परिवार संग मेला देखने और खरीदारी करने जा रहे हैं। इस बीच मेले के आखिरी दिनों में कुछ कंपनियों और स्टाल की तरफ से छूट भी दी जा रही है। 

खादी के कपड़ों पर भी मिल रही छूट

रविवार (27 नवंबर) तक चलने वाले इस मेले के आखिरी दिनों में कुछ कंपनियों और स्टाल की तरफ से छूट भी दी जा रही है। इसी कड़ी में खादी इंडिया के कुछ उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। अगर आप खादी के कपड़ों के शौकीन हैं तो मेले में घूमने का लुत्फ उठाने के साथ खादी के कपड़े भी खरीद सकते हैं।

जूते और चप्पल भी छूट मिल रही स्टॉल पर

मेले में लगे जूतों और चप्पलों के स्टॉल पर भी खूब छूट दी जा रही है। बताया जा रहा है कि समापन की ओर बढ़ रहे मेले में छूट का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। प्रगति मैदान के मेले में चप्पलों और जूतों पर भी 15-20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। 

जैकेट पर मिल रही 50 प्रतिशत की छूट

जैकेट और सर्दी के कपड़ों की खरीद पर कुछ ब्रांडेड कंपनियां 50 प्रतिशत तक की छूट दे रही हैं। हस्तशिल्प से तैयार उत्पादों पर भी छूट दी जा रही है। हुनर हाट, सरस मेला, खादी इंडिया के साथ ही विदेशी पवेलियन को देखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रही। सबसे ज्यादा खरीदारी कपड़े, घर की सजावट से जुड़े सामान, लाइट और जूट से बने सामानों की हो रही है।

किचन से जुड़े सामानों पर भी छूट 

प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर में किचन के आइटम पर छूट मिल रही है। हालांकि, इन पर छूट 10 प्रतिशत के कम है, लेकिन महिलाओं की भीड़ इन स्टॉलों पर अधिक देखी जा रही है। इसके अलावा जूट ज्वेलरी, बैग, साड़ी और ड्रेस आदि के स्टॉलों पर छूट दी जा रही है।    

दर्शकों के लिए जानना बेहद जरूरी

  • ट्रेड फेयर में एंट्री के लिए सामान्य दिनों में बड़ों को 80 रुपये टिकट के लिए चुकाने होंगे, जबकि बच्चे के टिकट के लिए 40 रुपये देने होंगे। वहीं, वीकेंड पर ट्रेड फेयर में जाने के लिए बड़ों को टिकट के लिए 150 रुपये चुकाने होंगे, जबकि बच्चे के टिकट के लिए 60 रुपये देना होगा। 
  •  वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनका मेले में प्रवेश मुफ्त है।

ट्रेड फेयर में एंट्री और एक्जिट का समय

दिल्ली के प्रगति मैदान में 27 नवंबर तक चलने वाले ट्रेड फेयर में एंट्री का समय सुबह 10 बजे है और शाम 7 बजकर 30 बजे मेला का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं, अंतिम दिन यानी 27 नवंबर एंट्री तो सुबह 10 बजे से हो होगी, लेकिन मेला 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

Delhi Trade Fair 2022: आज ट्रेड फेयर में मिलेगा Bumper Discount, नोट करें किस स्टॉल पर है कितनी छूट का ऑफर?

Weather Forecast: अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने का अलर्ट, IMD ने बताया क्यों गिर रहा तेजी से पारा

Delhi Weekend Offer: दिल्ली के प्रगति मैदान में घूमने के साथ ये रहे 5 ऑप्शन, वीकेंड पर करें जमकर एन्जॉय