विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weekend Offer: दिल्ली के प्रगति मैदान में घूमने के साथ ये रहे 5 ऑप्शन, वीकेंड पर करें जमकर एन्जॉय

By Jp YadavEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2022 01:37 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 01:38 PM (IST)

Delhi Weekend Offer देश की राजधानी दिल्ली में वीकेंड पर शनिवार और रविवार को घूमने-फिरने और एन्जॉय करने के खूब ...और पढ़ें

आओ तुम्हें चांद के पार ले चलें
आओ तुम्हें चांद के पार ले चलें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवंबर से जारी 41वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 (India International Trade Fair 2022) इस रविवार को समाप्त हो रहा है। अगर आप मनोरंजन और घूमने फिरने के लिहाज से और विकल्प तलाश रहे हैं तो आपके लिए दिल्ली में कई मौके हैं।  वहीं, अगर आप खरीदारी के शौकीन हैं तो अंतिम दो दिन (शनिवार और रविवार) को ट्रेड फेयर में छूट का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, अंतिम दिनों में ट्रेड फेयर में स्टॉल वाले अधिक छूट प्रदान करते हैं।

पटना का सुपर हीरो

पूरा जिला का लइका है जीरो और भैया हमारे पटना का सुपर हीरो...। यकीन न हो तो रविवार को चले जाओ इंडियाा हैबिटेट सेंटर पता चल जाएगा। गुड्डू भैया और मुन्ना भैया की तरह पिंटू भैया की जबरदस्त एक्टिंग आपको हंसने पर कर देगी मजबूर। वहीं दबंगई स्टाइल को दोबारा लेकर आ रहे हैं निहाल परासर। जबरदस्त राइटिंग और निदेशन में तैयार किया गया पटना का सुपर हीरो नाटक। कहानी है पटना के एक लड़के और उसके लड़ाका और फैंटम स्टाइल की।

कब : 27 नवंबर, 7:30 बजे।

कहां : इंडिया हैबिटेट सेंटर।

प्रवेश : आनलाइन

इल्युजन आफ टाइम

बहुत सारी अच्छी कहानियों की शुरुआत इस जादुई वाक्यांश से शुरू होती है लेकिन समय की कहानी क्या है। हम लोग हमेशा कहते हैं समय व्यतीत होता है। समय धन है, हम समय नष्ट करते हैं, हम समय बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वास्तव में हम समय के बारे में क्या जानते हैं। समय के बारे में हम जो कुछ सोचते हैं वह किसी भ्रम से ज्यादा कुछ नही है। हमारी रोजमर्रा के अनुभव के विपरीत समय बिल्कुल भी किसी के लिए नहीं बहता। हमारा अतीत कहीं नहीं जा सकता और हमारा भविष्य पहले से ही मौजूद हो सकता है। जानना है कैसे...एल्यूर आर्ट एंड इवेंट्स कलाकार विजेंदर शर्मा द्वारा पेश होने वाली कला प्रदर्शनी में पता चलेगा।

कब : 27 नवंबर सुबह 10:00 बजे।

कहां : इंडिया हैबिटेट सेंटर।

प्रवेश : निशुल्क

आओ तुम्हें चांद के पार ले चलें

आंख खुलते ही आपके बच्चे फोन में लग जाते हैं न। इंटरनेट के आने के बाद बच्चे फोन पर कब और कितना समय गुजार देते हैं हमें इसका अंदाजा ही नहीं रहता। मगर इस रविवार आप फोन की दुनिया से दूर बच्चों को लेकर जाए सुंदर नर्सरी जहां खास उनके लिए होने वाली है फन-फूड और वंडरफुल इवनिंग। वैसे भी नवंबर बच्चों का महीना होता है इसलिए अदिति नंदन और रोहित की टीम ने मिलकर तैयार किया है बचपन की दुनिया और चांद तारों की सैर। जहां बच्चे कर सकेंगे खूब मस्ती और ढेर सारा खाने को इंजाय।

कब : 26 नवंबर, शाम 5:00 बजे।

कहां : सुंदर नर्सरी

प्रवेश : आनलाइन

सेरामिक्स फेस्ट

जब भी घर में मेहमान आते हैं तो हम डिनर सेट में ही फूड सर्व करते हैं। लेकिन कई बार लगातार इस्तेमाल से डिनर सेट पुराने व फेड नजर आने लगते हैं। अगर अच्छे डिनर प्लेट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां एक बार जरूर जाएं सिरेमिक फूड फेस्टिवल में जहां आपको मिलेगा प्राचीन काल की भारतीय परंपरा से रूबरू होने का मौका। जहां हम खाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करते थे, जो आज कहीं खो गया है। इसीलिए हमारी संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए राजधानी में दिल्ली ब्लू पाटरी ट्रस्ट बड़े पैमाने पर सेरामिक्स फेस्ट का आयोजन करने जा रहा है जिसमें पूरे भारत से 80 सिरेमिक कलाकार भाग लेंगे।

कब : 26 से 30 नवंबर, सुबह 11:00 बजे।

कहां : इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

प्रवेश : निशुल्क

नास्वी स्ट्रीट फूड फेस्टिवल

महंगे-महंगे रेस्त्रां में जाकर चाहे जितना भी खा लो लेकिन जो मजा नुक्कड़ पर खड़े होकर मोमोज खाने का है न वह कहीं और नहीं है। खाने के शौकीनों के लिए दिल्ली से बेस्ट जगह कोई हो नहीं सकती है। यहां के हर गली, नुक्कड़ में ऐसी फेमस दुकानें हैं, जहां चटपटा और स्वादिष्ट फास्ट फूड मिलता है। सोने पर सुहागा तो तब होगा जब ये सभी फेमस दुकानें आपको एक ही जगह पर मिल जाए। भारत के मशहूर स्ट्रीट फूड का जश्न मनाने के लिए नास्वी (नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडर्स आफ इंडिया) लेकर आ गया है स्ट्रीट फूड फेस्टीवल।

कब : 25 से 28 नवंबर, दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।

कहां : जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

प्रवेश : 200 रुपये प्रति व्यक्ति।

Delhi Trade Fair 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में जारी ट्रेड फेयर में कहां पर मिल रही कितनी छूट? लें फुल डिटेल