हमारा सपना है कि विदेशी पर्यटक भारत आएं, तो दिल्ली देखे बिना न जाएः CM रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने DELIGHT for Delhi समिट में दिल्ली को वैश्विक पर्यटन हब बनाने का विजन रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पर्यटन शिक्षा संस्कृति और स्टार्टअप में अपार संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली को सबसे गतिशील शहर बनाया जाए और विदेशी पर्यटक दिल्ली देखे बिना वापस न जाएं। दिल्ली सरकार पर्यटन विकास को प्राथमिकता दे रही है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में असीम संभावनाएं हैं।
दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि इन क्षेत्रों में ठोस नीति और जन-सहभागिता से दिल्ली को देश की सबसे गतिशील सिटी बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सपना है कि जब भी कोई विदेशी पर्यटक भारत आए, तो वह दिल्ली देखे बिना वापस न जाए।
DELIGHT for Delhi में बोल रही थीं सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली पर्यटन विभाग और इन्हेस्ट इंडिया की ओर से आयोजित DELIGHT for Delhi समिट में बोल रही थीं।
इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली को Driving Experiential Leadership, Innovative Growth and High-Impact Tourism की दृष्टि से एक अग्रणी शहर के रूप में स्थापित करना है।
इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा सहित देश की नामी निवेशक कंपनियों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, पर्यटन विशेषज्ञ और उद्यमी भी उपस्थित थे।
दिल्ली आधुनिकता और परंपरा का संगम बन चुकी है
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों से कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ देश की आत्मा भी है। यह एक ऐसा शहर है, जो समृद्ध संस्कृति, विविध विरासत और गौरवशाली इतिहास को अपने भीतर समेटे हुए है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज की दिल्ली आधुनिकता और परंपरा का एक अद्वितीय संगम बन चुकी है।
भारत मंडपम, यशोभूमि, प्रधानमंत्री संग्रहालय और नेशनल वॉर मेमोरियल जैसे प्रतिष्ठित स्थल दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान दिला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी देश के पर्यटन विकास को प्राथमिकता देते रहे हैं और हमारी सरकार भी सभी क्षेत्रों में समन्वित प्रयासों के साथ राजधानी को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में काम कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।