दिल्ली में दोस्तों और कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये पार्क, प्रकृति के बीच बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम
Delhi Famous Parks दिल्ली में कई फेमस पार्क हैं। इनमें लोधी गार्डेन गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस डियर पार्क बुद्धा जयंती जैसे पार्क शामिल हैं। प्रकृति से जुड़े इन पार्कों में वीकेंड पर कपल्स की भीड़ देखी जाती है। यहां लोग दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi Famous Parks: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई आईटी पार्क हैं। ऊंची इमारतें हैं। बड़े-बड़े मॉल हैं। पब और रेस्टोरेंट की भरमार है। इन सबके बीच, दिल्ली में दोस्तों के साथ प्रकृति के बीच कुछ वक्त गुजारने के लिए भी कई ऑप्शन हैं। दरअसल दिल्ली में कई फेमस पार्क और गार्डेन (Delhi Famous Gardens) हैं जहां पर अच्छा वक्त बिताया जा सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ फेमस पार्कों के बारे में।
1. लोधी गार्डेन (Lodhi Garden)
लोधी गार्डेन एक हैरिटेज साइटों में से एक हैं। यह 90 एकड़ में फैला है। लोधी गार्डेन में सिकंदर लोदी की कब्र भी है। इस गार्डेन में ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। आप यहां वीकेंड पर जा सकते हैं।
2. गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस (The Garden of Five Senses)
सैयद-उल-अजैब गांव में स्थित बीस एकड़ वाला यह दर्शनीय स्थान नई दिल्ली में महरौली हेरिटेज क्षेत्र के समीप है। इस पार्क को रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। गार्डन में पूल, फव्वारे और कई थीम एरिया हैं। बांस कोर्ट, खास बाग और यहां तक की रेस्तरां भी हैं।
3. डियर पार्क (Deer Park)
साउथ दिल्ली का यह पार्क स्थित है। इसे डक पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहां हिरण के साथ-साथ खरगोश भी दिखते हैं। यहां कई एतिहासिक मकबरे भी हैं। यह सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। पिकनिक के लिए ये शानदार जगह है।
4. बुद्धा जयंती पार्क (Buddha Jayanti Park)
बुद्धा जयंती पार्क दिल्ली रिज पर स्थित है। यहां बुद्ध की वाटरवे सिस्टम से एक स्टेच्यू बनी है। बुद्ध पार्क में प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली है। यहां शांति से आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
5. जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट (Jahanpanah City Forest)
800 एकड़ में फैले इस पार्क में आपको शांति और चिड़ियों की चहचहाहट सुनाई देती है। शांति ढूंढने वाले लोगों के लिए यह पार्क उसका एहसास करवाता है। यह बड़ी जगह में बना पार्क है इसलिए आप यहां रास्ता भी भूल सकते हैं।
6. मिलेनियम इंद्रप्रस्थ पार्क (Millennium Indraprastha Park)
इसे इंद्रप्रस्थ पार्क भी कहते हैं। यह सराय काले खां मेट्रो स्टेशन के पास है। वीकेंड पर इस जगह घूमने आने वाले कपल्स की भारी भीड़ होती है। यह 85 एकड़ में फैला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।