Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुसीबत बनी गर्म हवा, आसमान से बरस रही आग, 43 के पार पहुंचा तापमान

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Fri, 27 Apr 2018 10:12 AM (IST)

    गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। दक्षिण-पूर्व से गर्म हवा आने की वजह से गर्मी बढ़ी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुसीबत बनी गर्म हवा, आसमान से बरस रही आग, 43 के पार पहुंचा तापमान

    नई दिल्ली [जेएनएन]। अप्रैल में ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री जबकि पालम का 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान 42 डिग्री रहेगा। हालांकि, शाम तक आधी आने से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी के तेवर तीखे

    बुधवार सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे थे। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी थी। 12 बजे के बाद लू के थपेड़ों ने बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के निदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार 27 अप्रैल को दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान कुछ कम हो सकता है।

    बारिश के आसार 

    गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में दिल्ली से अधिक बारिश होगी। इस वजह से अगले दो दिनों तक तापमान मामूली रूप से कम होगा, लेकिन 29 अप्रैल से इसमें फिर बढ़ोतरी होगी और यह 39 डिग्री से 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

    सफदरजंग और पालम के अलावा दिल्ली के अन्य क्षेत्र भी गर्म रहे। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 41.2, रिज में 42.6, आया नगर में 42.4, दिल्ली विश्वविद्यालय में 42.2, जाफरपुर में 41.8, मंगेशपुर में 41.2 तथा नजफगढ़ में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    गर्म हवा ने बढ़ाई गर्मी

    स्काईमेट वेदर के अनुसार बृहस्पतिवार को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। दक्षिण-पूर्व से गर्म हवा आने की वजह से गर्मी बढ़ी है। 

    यह भी पढ़ें: दिल्ली की गर्मी कर देगी बेहाल, पारा पहुंचेगा 40 पार