Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: घर में फंदे पर लटकता मिला लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा का शव, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 11:42 PM (IST)

    दिल्ली के वज़ीरपुर जेजे कॉलोनी में एक 19 वर्षीय छात्रा का शव घर में पंखे से लटका मिला। वह दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा थी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिवार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है।

    Hero Image
    घर में फंदे पर लटकता मिला लक्ष्मीबाई कालेज की छात्रा का शव।

    संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। वजीरपुर जेजे कॉलोनी में शनिवार को एक युवती का शव अपने घर में फंदे पर लटका पाया गया। 19 वर्षीय युवती दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपस्ताल भिजवा दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती के पिता ड्यूटी पर गए थे और परिवार के अन्य सदस्य गांव गए हुए थे। युवती घर में अकेला थी। ड्यूटी से लौट कर पिता ने घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तब दरवाजा तोड़ा गया तो छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को जानकारी दी गई।

    पुलिस ने बताया कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। युवती का परिवार उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि अभी युवती की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner