Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi के भारत नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक के सीने में लगी गोली; इलाके में फैली दहशत

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 11:14 AM (IST)

    बाहरी दिल्ली के भारत नगर में गुरुवार सुबह फायरिंग से दहशत फैल गई। एक युवक को सीने में गोली लगी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के सिर और हाथ पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।

    Hero Image
    दिल्ली के भारत नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में भारत नगर थाना इलाके में गुरुवार सुबह कई राउंड फायरिंग होने से लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान एक युवक को सीने में गोली लग गई। घायल को दीप चन्द बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि युवक के सिर और हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। वहीं, सूचना मिलने पर भारत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    उधर, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्य जुटाए। भारत नगर थाना पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।