Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: ठिठुरन भरी ठंड से कांपते रहे दिल्लीवासी, अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 07:28 AM (IST)

    दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड जारी है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भी ज्यादातर जगह स्मॉग और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

    Hero Image
    राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शनिवार के बाद रविवार को दिल्ली में बरसात तो नहीं हुई, लेकिन ठिठुरन भरी ठंड पूरे दिन बनी रही। धूप भी नहीं के बराबर ही निकली। मौसम विभाग ने अब अगले तीन दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार व बुधवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के असर देखने को मिल सकता है। बुधवार को कहीं कहीं हल्की वर्षा भी संभावित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 78 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री पूसा का रहा जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री आया नगर का दर्ज हुआ।

    रविवार को दिल्ली में 2.2 मिमी बारिश दर्ज

    अगर वर्षा की बात करें तो शनिवार सुबह साढ़े आठ से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में दिल्ली में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पालम में यह आंकड़ा 3.4 मिमी, लोधी रोड पर 2.0 मिमी, रिज में 1.7 मिमी, आयानगर में 2.5 मिमी, नजफगढ़ में 5.5 मिमी, पीतमपुरा में 2.0 मिमी, पूसा में 2.5 मिमी और राजघाट पर 1.3 मिमी दर्ज किया गया।

    स्मॉग और मध्यम कोहरा की संभावना

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार की सुबह भी ज्यादातर जगह स्मॉग एवं मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। कहीं कहीं बहुत घना कोहरा भी हो सकता है। शाम और रात के समय भी यही स्थिति बनी रहेगी। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और सात डिग्री सेल्सियस रह सकता है।