यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi School Bomb Threats: दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
Delhi school bomb threat news दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को बम से उड़ाने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi-NCR schools get bomb threats emails दिल्ली में चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को बम उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं, ई-मेल से दोनों स्कूलों के स्टाफ में हड़कंप मच गया है।
बताया गया कि ई-मेल द्वारा धमकी दी गई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंची है।
बता दें कि अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। इससे पहले भी ई-मल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।
