Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Saket Court Firing: 25 लाख के लेन-देन में वकील ने महिला को दौड़ाकर मारी गोली, बार काउंसिल से है निलंबित

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 01:34 PM (IST)

    दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे वकील की ड्रेस में साकेत कोर्ट में घुसे एक शख्स ने कोहराम मचा दिया। उसने दौड़ा-दौड़ाकर एक महिला को चार गोलियां मारीं जिससे वह घायल हो गई और अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।

    Hero Image
    आरोपी कामेश्वर सिंह की फाइल फोटो और पीड़िता राधा

    दिल्ली, जागरण संवाददाता: दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे जो वारदात हुई उसने पूरी पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। कोर्ट परिसर के अंदर जिस तरह आरोपित ने महिला के साथ पहले हाथापाई की फिर कई राउंड फायरिंग की वह कई सवाल उठा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपी कामेश्वर कुमार सिंह और पीड़िता राधा दोनों परिचित हैं। डीसीपी साउथ दिल्ली, चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपित वकील और घायल महिला के बीच 25 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला साकेत कोर्ट में विचाराधीन है। आज आरोपित और महिला के बीच समझौते को लेकर बातचीत होनी थी। इसी बीच आरोपित ने महिला को गोली मार दी। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी एक वकील है जिसे गलत व्यवहार व अन्य कई कारणों से बार काउंसिल से 14 दिसंबर 2022 को निलंबित कर दिया गया था। वकील को दो साल के लिए निलंबित किया गया है। 

    सोशल मीडिया पर जारी कई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपित महिला को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार रहा है। इससे पहले दोनों में हाथापाई होते हुए भी देखी जा सकती है। 25 सेकंड के इस वीडियो को दिल्ली के सीएम ने भी ट्वीट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे आरोपित बेखौफ होकर गोलियां चला रहा है और कोई उसे रोकने नहीं आ रहा।

    पूरे मामले में उठ रहे ये सवाल

    • सबसे पहला सवाल ये है कि आखिर कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति असलहा लेकर कैसे पहुंचा। कोर्ट के हर गेट पर स्कैनर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होती है तो क्या वकील की ड्रेस का आरोपित को फायदा मिला।
    • दूसरा सवाल ये है कि आरोपित ने पहले महिला से हाथापाई की फिर उसे दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद कोर्ट परिसर में इतने देर तक गोलियां चलती रहीं और कोई सुरक्षा बल सामने क्यों नहीं आया।
    • घटना के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें साफ दिख रहा है कि मौके पर काफी भीड़ थी फिर भी आरोपित कैसे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देता रहा।
    • क्या पुलिस ने रोहिणी व अन्य अदालतों में हुए हमलों से भी सबक नहीं लिया है और दिल्ली की अदालतों की सुरक्षा हल्के में ली जा रही है।