विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire: दिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग, 4 कारों को लिया चपेट में; मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 01 Dec 2022 08:09 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्य बाजार में से एक सदर बाजार में चौक के पास भीषण आग लग गई है। ...और पढ़ें

दिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग।
दिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सदर बाजार में चौक के पास भीषण आग लग गई है। यह आग चौक के पास स्थित एक ढाबे में लगी है जिसके बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। इस आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा एंबुलेंस को भी बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक इस आग ने अपनी चपेट में चार कारों को लिया है। बता दें कि आग को काबू में किए जाने का काम तेजी से किया जा रहा है। आग लगने की वजह भी जल्दी ही सामने आएगी।

चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस में भी लगी थी आग

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस में भीषण आग लगी थी। यह आग इतनी जबरदस्त थी की दमकल कर्मियों कई दिनों तक इसपर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस आग की वजह से इमारत में दरार भी आ गई थी। इस घटना को लेकर दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने दौरा भी किया थी। इस घटना के बाद दिल्ली के बाजारों की संकरी गलियों लटकते तारों और अन्य दिक्कतों को रेखांकित किया गया था। अधिकारियों ने बाजारों की खस्ता हालत का मुद्दा भी उठाया। सप्ताह भर बाद ही यह दूसरा मामला है जब बाजार में बेकाबू आग लगी है।  

यह भी पढ़ें- Chandni Chowk Fire: दो दिन बाद भी पूरी तरह नहीं बुझी भागीरथ इलेक्ट्रिक मार्केट में लगी आग, LG ने लिया जायजा

यह भी पढ़ें- Delhi: केशवपुरम औद्योगिक क्षेत्र में फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।