विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: केशवपुरम औद्योगिक क्षेत्र में फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 28 Nov 2022 02:39 PM (IST)

Delhi Fire News दिल्ली के लारेंस रोड स्थित केशवपुरम औद्योगिक क्षेत्र में जूते-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की ...और पढ़ें

Delhi Fire: हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के जरिए आग को काबू करते दमकल कर्मी।
Delhi Fire: हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के जरिए आग को काबू करते दमकल कर्मी।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के लारेंस रोड स्थित केशवपुरम औद्योगिक क्षेत्र में जूते-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा दमकल विभाग की गाड़ियों मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि आग किन कारणों से लगी है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि 12 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। आग बुझाने के लिए 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

गुरुवार को भागीरथ पैलेस मार्केट में लगी थी भीषण आग

उल्लेखनीय है कि इससे पहले चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस मार्केट में गुरुवार को भीषण आग लग गई थी। हादसे में तीन इमारतों ढह गई थी। गुरुवार को लगी आग को रविवार देर शाम तक मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी रही, इसके साथ ही मलबा भी उठाया जा रहा था ताकि भीतरी हिस्सों में जाने के लिए रास्ता बनाया जा सके।

दमकल अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह से आग पर काबू पाने के लिए कम से कम दो दिन और लग सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि आग की चपेट में आने से करीब 10 से 15 इमारते प्रभावित हुई है। इनमें 250 से अधिक दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि अभी फिलहाल यह बता पाना संभव नहीं है कि आग से कितनी इमारतें और दुकानें प्रभावित हुई हैं। राहत बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्पष्ट पता चल सकेगा की कितनी इमारतें और दुकानें जली हैं।

भागीरथ पैलेस में आग से 500 करोड़ का नुकसान: LG ने दुकानदारों को मिलने के लिए बुलाया, कर सकते हैं राहत का ऐलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।