विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागीरथ पैलेस में आग से 500 करोड़ का नुकसान: LG ने दुकानदारों को मिलने के लिए बुलाया, कर सकते हैं राहत का ऐलान

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 28 Nov 2022 02:16 PM (IST)

Delhi Bhagirath Palace Fire दिल्ली के भागीरथ पैलेस बाजार में बृहस्पतिवार की रात लगी भीषण आग से करीब 500 करोड़ ...और पढ़ें

भागीरथ पैलेस में आग से 500 करोड़ का नुकसान: LG ने दुकानदारों को मिलने के लिए बुलाया
भागीरथ पैलेस में आग से 500 करोड़ का नुकसान: LG ने दुकानदारों को मिलने के लिए बुलाया

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने चांदनी चौक की भागीरथ पैलेस मार्केट में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए यहां के दुकानदारों को मिलने के लिए बुलाया है। यह मुलाकात आज सोमवार को उपराज्यपाल के निवास कार्यालय में होगी।

व्यापार नेताओं की बैठक स्थगित

इसके चलते भागीरथ पैलेस में कल मंगलवार को होने वाली व्यापार नेताओं की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि उपराज्यपाल कार्यालय से उन लोगों को फोन आया था, जिसमें उपराज्यपाल द्वारा मुलाकात के लिए उन लोगों को बुलाए जाने की जानकारी दी गई।

आज शाम 6 बजे होगी बैठक

उन लोगों को यह भी बताया गया है कि सोमवार शाम को छह बजे दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ भी उन लोगों की बैठक होगी। बैठक में भागीरथ पैलेस में लगी आग से हुए नुकसान की जानकारी ली जाएगी। दुकानदारों ने यह आशा जताई है कि इस मुलाकात में आग से हुए नुकसान के बारे में राहत की घोषणा की जा सकती है।

बता दें कि बृहस्पतिवार रात भागीरथ पैलेस में आग लग गई थी, जो अभी तक पूरी तरीके से बुझाई नहीं जा सकी है। हादसे में तकरीबन 200 से अधिक दुकानों को नुकसान पहुंचा है। आग में करोड़ों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया है। इस मामले को उपराज्यपाल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने खुद चांदनी चौक पहुंचकर बचाव व राहत कार्यों का जायजा लिया था। व्यवसायियों ने दावा किया है कि आग में लगभग 500 करोड़ का नुकसान हुआ है।

ये भी पढे़ं- 

Chandni Chowk Fire: भागीरथ पैलेस मार्केट में चौथे दिन भी नहीं बुझी आग, 200 से ज्यादा दुकानें हुई खाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।