यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandni Chowk Fire: भागीरथ पैलेस मार्केट में चौथे दिन भी नहीं बुझी आग, 200 से ज्यादा दुकानें हुई खाक
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस बाजार में आग बुझाने का अभियान लगातार चौथे दिन तक जारी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस बाजार में आग बुझाने का अभियान लगातार चौथे दिन तक जारी है। इस मार्केट में भी लगी भीषण आग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, इस भीषण आग पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन पूरी तरह से आग को बुझाने की कोशिश अभी-भी जारी है। इस घटना के कारण इलेक्ट्रॉनिक होलसेल मार्केट की करीब 200 दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
LG ने तलब की रिपोर्ट
शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मार्केट पहुंचकर घटना को लेकर कहा कि इसे लेकर एक केमटी गठित की गई है, जो 30 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट जारी करेगी। उपराज्यपाल के मुताबिक यह कमेटी चांदनी चौक के लोगों के साथ मिलकर मार्केट में लटकते बिजली के तार, ओवरलोड सर्किट जैसी परेशानियों को हल किए जाने के सुझाव पेश करेगी।
संकरी गलियां दमकलकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती
बता दें कि शुक्रवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया था और कूलिंग प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन शाम तक मार्केट में फिर से वही आग भड़क गई। इलाके की संकरी गलियां दमकलकर्मियों के लिए एक बड़ी चुनौती थीं। बता दें कि आग से पांच इमारतें प्रभावित हुईं और उनमें से तीन ढह गईं। इस घटना के बाद अधिकारियों के बताया कि जिस इमारत में आग लगी वह पहले से ही कमजोर थी, और इसमें पानी की भी कमी थी।