गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दिल्ली का रोहिणी सेक्टर-24, एक बाइकर पर है शक; पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में बाइक सवार ने खुलेआम फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दिल्ली में हुई इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से गोली चलाने वाले की तलाश जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान और मकसद का पता नहीं चल पाया है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में एक बाइक सवार ने खुलेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में हुई इस हिमाकत की सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से गोली चलाने वाले की खोज की जा रही है। साथ ही, मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
फिलहाल, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है कि गोली चलाने वाला कौन था और उसने ऐसा क्यों किया? पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
(इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।