दिल्ली में रोड परियोजनाओं पर खर्च होंगे 50 हजार करोड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में अगले छह महीनों में सड़क परियोजनाओं पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में एक लाख करोड़ रुपये ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में रोड परियोजनाओं पर अगले छह माह के बाद 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी उनके विभाग की ओर से एक लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-2 में भगवान परशुराम सेवा प्रतिष्ठान भवन के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे यूईआर-2 बनाने का सौभाग्य मिला। आज मैं इसी रोड से आपके बीच आया हूं। यह खुशी की बात है कि अच्छे रोड बन रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान सबसे बड़ी ताकत है, ज्ञान के आधार पर हम विश्वगुरू बन सकते हैं। विश्व गुरु बनने के लिए धर्म, न्याय व सत्य के अधार पर हमें जो शक्ति चाहिए, किसी पर अधिकार जमाने के लिए नहीं चाहिए, बल्कि मानवता के कल्याण के लिए ताकत चाहिए।
उन्होंने भगवान परशुराम को शास्त्र और शस्त्र दोनों में पारंगत बताया और कहा कि उनका व्यक्तित्व सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सत्य, न्याय, धर्म की नीति पर चलते थे, भगवान परशुराम के आदर्श के अनुरूप चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने भगवान परशुराम सेवा प्रतिष्ठान के नए भवन का शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।