Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के बाद अब ठंड ने भी तोड़ा रिकार्ड, जानिए 31 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:19 PM (IST)

    Delhi Weather Forecast दिल्ली में बारिश के बाद अब ठंड ने भी रिकार्ड तोड़ दिया है। मंगलवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ किया गया। इस वजह से आज कोल्ड डे है। गलन से ठिठुरन बढ़ गई है।

    Hero Image
    दिल्ली में पड़ रही ठंड से बचाने के लिए बच्चे को गर्म कपड़ें पहनाकर लेकर जाता पिता। ध्रुव कुमार

    नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। गलन की वजह से लोग ठिठुरने पर मजबूर हैं। दिल्ली में आज सीजन की सर्वाधिक ठंड रही। मंगलवार को ढाई बजे तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी को दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। बुधवार सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की भी संभावना है।

    अभी पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा अधिकतम तापमान

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर रहेगी। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी। यानी जनवरी तक ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है। 

    एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 25 और 26 जनवरी को कोल्ड डे (Cold Day) रहेगा। 27 से 29 जनवरी तक घना पड़ने की उम्मीद है। 30 जनवरी को हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 31 जनवरी को दिन में तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से सर्दी बढ़ेगी। हालांकि कोहरे से राहत मिलेगी। 26 जनवरी से 31 जनवरी तक न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।बता दें कि शनिवार को दिल्ली में बारिश ने 122 साल का रिकार्ड तोड़ दिया था। बारिश के बाद अब शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है।

    हवा खराब श्रेणी में दर्ज

    वहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता (air quality index) मंगलवार को भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 249 दर्ज किया गया। सुबह कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।