Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमर तक पानी, मोटर बोट पर मंत्री, उफान पर यमुना... तस्वीरों में देखिए दिल्ली में कैसे बने बाढ़ जैसे हालात

    दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी दिल्ली में हो रही बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। यमुना नदी ने भी खतरे का स्तर पार कर दिया। वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी मंगलवार को भी फील्ड पर उतर कर स्थिति का मुआयना करने पहुंची।

    By Abhi MalviyaEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Tue, 11 Jul 2023 12:36 AM (IST)
    Hero Image
    बाबा बालक नाथ का मंदिर यमुना में जलमग्न हुआ तथा यमुना पुल से गुजरती मेट्रो। (फोटो- ध्रुव कुमार, दैनिक जागरण)

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी दिल्ली में हो रही बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। यमुना नदी ने भी खतरे का स्तर पार कर दिया। वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी मंगलवार को भी फील्ड पर उतर कर स्थिति का मुआयना करने पहुंची। तस्वीरों में देखिए की दिल्ली में बारिश का कहर किस तरह बरपा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में रुक-रुककर हुई बारिश

    पिछले दो दिन से हो रही वर्षा के बाद सोमवार को सुबह धूप खिली, लेकिन करीब 11 बजे के बाद मौसम फिर से बदल गया और बादल मंडराने लगे और कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो रुक-रुककर शाम तक होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन वर्षा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले दो दिन से वर्षा हो रही है।

    रविवार को पूरे दिन जमकर बादल बरसे थे। सोमवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन करीब 11 बजे धूप-छांव के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ बूंदा-बांदी का मौसम रहा, जिससे हल्की उमस भरी गर्मी महसूस हुई।

    न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन वर्षा होने के आसार लगाए जा रहे हैं।

    मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 93 प्रतिशत रह सकती है।

    वर्षा के कारण नोएडा का मौसम सुहावना :

    मौसम सुहावना रहने से लोग खरीदारी और खानपान के लिए शापिंग माल, पार्क और रेस्तरां पहुंचे। पार्क, बाजार, शापिंग माल में हलचल रही। लोगों ने खानपान के साथ शापिंग की। सेक्टर-18 स्थित डीएल एफ माल इंडिया, सेक्टर-38ए जीआइपी माल, सेक्टर-32ए स्थित लाजिक्स माल, सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल में शाम को चहल पहल रही।

    सड़क किनारे पानी जमा होने से थमी वाहनों की रफ्तार

    लगातार वर्षा की वजह से नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा है। नालियों की गंदगी सड़कों पर दिख रही है। प्लास्टिक, पत्ते व अन्य कचरा सड़कों पर फैल गए है। कुछ देर के बाद काफी कचरा उन्हीं नालियों में समा रहा है।फ्लाईओवर के नीचे ढलाई वाले स्थान पर पानी भरा। जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई। कई इलाकों में लोगों के घरों और बाजार में दुकानों में पानी भर गया।

    सेक्टर-95 स्थित महामाया फ्लाईओवर के नीचे, दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-27 कार मार्केट, सेक्टर-38ए जीआइपी माल, सेक्टर-18ए स्थित डीएलएफ माल के पास सड़क के बाहर जलभराव हुआ। यहां से गुजरने के दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय व्यस्त समय में नोएडा से दिल्ली जाने प्रमुख मार्ग चिल्ला, कालिंदी, डीएनडी बार्डर पर जाम रहा।