Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Rain Update: तेज बारिश के कारण पानी-पानी हुआ यमुनापार, अब लोग MCD और PWD से पूछ रहे य सवाल

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 09:26 PM (IST)

    Delhi Rain पूर्वी दिल्ली में मानसून की शुरुआत के साथ ही तेज बारिश ने यमुनापार को जलमग्न कर दिया। आवासीय क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर पानी जमा हो गया जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। जलभराव से परेशान लोगों ने निगम और पीडब्ल्यूडी से जलभराव रोकने के वादों पर सवाल उठाए।

    Hero Image
    यमुनापार में भारी बारिश से जलभराव, सड़कों पर लगा जाम। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मानसून शुरू होने के साथ ही यमुनापार का सूखा भी खत्म हो गया। बुधवार देर शाम को आई तेज वर्षा ने यमुनापार को पानी-पानी कर दिया। रिहायशी इलाकों की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों पर वर्षा का पानी जमा हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलभराव से लोगों के मकानों व दुकानों में पानी भर गया। जलभराव से गुस्साए लोगों ने निगम व पीडब्ल्यूडी से सवाल पूछ लिया आखिर उस वादे का क्या हुआ जिसमें दावा किया गया था जलभराव नहीं होगा। नाले साफ करवा दिए गए हैं। एक ही वर्षा ने सफाई का सच सामने ला दिया।

    सीलमपुर, शाहदरा मेट्रो स्टेशन के बाहर, ब्रह्मपुरी रोड, बाबरपुर सौ फुटा रोड, वजीराबाद रोड, एनएच-नौ की सर्विस लेन, स्वामी दयानंद मार्ग, शाहदरा जीटी रोड, यमुना विहार, बृजपुरी रोड समेत कई जगह वर्षा से जलराव हुआ।

    सड़कों पर इतना पानी भर गया कि कई वाहन बंद हो गए। इससे सड़कों पर जाम लग गया। लोग जलभराव में अपने वाहनों को धक्का लगाकर साइड करते हुए दिखाई दिए।

    सीलमपुर सर्विस रोड पर करीब तीन फुट पानी जमा हो गया। बैरिकेड लगाकर वाहनों के लिए रास्ता बंद करना पड़ा। जिस सड़क पर जलभराव हुआ, वहां लंबा जाम लगा।

    comedy show banner
    comedy show banner