दिल्ली में 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, बाजारों में 20 लाख की आपूर्ति; दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर 20 रूपये के नकली सिक्कों के निर्माण और आपूर्ति में लिप्त अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने आरोपित शाहदरा निवासी आकाश व इंदौर निवासी सर्वेश यादव को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर मंडोली इलाके में स्थापित फैक्ट्री भी पकड़ी गई। एक लाख सत्तर हजार रूपये अंकित मूल्य के 20 रूपये के नकली सिक्के बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर 20 रूपये के नकली सिक्कों के निर्माण और आपूर्ति में लिप्त अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने आरोपित शाहदरा निवासी आकाश व इंदौर निवासी सर्वेश यादव को गिरफ्तार किया है।
दोनों की निशानदेही पर मंडोली इलाके में स्थापित फैक्ट्री भी पकड़ी गई। आरोपितों से एक लाख सत्तर हजार रूपये अंकित मूल्य के 20 रूपये के नकली सिक्के बरामद किए गए। नकली सिक्कों की ढलाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कच्चा माल और सिक्के बनाने वाली मशीनें बरामद की गई हैं।
बाजारों में चल रहे थे नकली सिक्के
स्पेशल सेल के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में नकली भारतीय मुद्रा सिक्कों के प्रचलन में लिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के बारे में जानकारी मिल रही थी। इस दौरान 23 मार्च को एक मुखबिर से बुराड़ी क्षेत्र में नकली भारतीय मुद्रा सिक्कों की ढलाई और आपूर्ति में शामिल कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त हुई थी।
सूचना के आधार पर बुराड़ी क्षेत्र में जाल बिछाया गया और उत्तराखंड एन्क्लेव से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। दोनों की पहचान आकाश और सर्वेश यादव के रूप में हई।
इंदौर को होने वाली थी सिक्कों की सप्लाई
उनके कब्जे से एक लाख साठ हजार रूपये अंकित मूल्य के 20 रूपये के नकली सिक्के बरामद किए गए। यह सिक्के आकाश सर्वेश को देने के लिए लाया था, जिन्हें लेकर वह इंदौर जाने वाला था। मगर उससे पहले दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
अब तक 20 लाख नकली रुपयों की आपूर्ति
सिक्के पहली बार देखने में असली जैसे लग रहे थे, मगर ध्यान से जांच करने पर वह असली सिक्कों की तुलना में हल्के और ज्यादा चमकदर थे। पूछताछ के दौरान आकश ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ नकली सिक्कों की ढलाई और आपूर्ति में शामिल है और अब तक दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों में लगभग 20 लाख रुपये के नकली भारतीय सिक्कों की आपूर्ति कर चुका है। जांच में आकाश द्वारा मंडोली, शाहदा में सिक्कों की ढलाई के लिए स्थापित फैक्ट्री का पता चला।
ये हुई नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री से बरामदगी
10 हजार के 20 रूपये के नकली सिक्के। नकली सिक्के बनाने के लिए उपयोग होने वाले तीन रंग, अयोध्या राम मंदिर के नकली सिक्के बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए दो रंग, दो अप्रयुक्त रंग, सिक्के बनाने के लिए धातु के टुकड़ों और अंगूठियों के रूप में 120 किलोग्राम कच्चा माल। अयोध्या राम मंदिर के नकली सिक्के बनाने के लिए धातु के टुकड़ों और छल्लों के रूप में लगभग 80 किलोग्राम कच्चा माल।
सिक्को की डाई बनाने के लिए इस्तेमाल होने वली एक फाइबर लेजर मशीन,नकली सिक्को पर निशान और डिजाइन छापने वाली 40 टन हाइड्रोलिक प्रेस मशीन, नकली सिक्के बनाने के लिए धातु की चारों को काटने वाली 30 टन हाइड्रोलिक प्रेस मशीन, 30 टन हाइड्रोलिक प्रेस मशीन को चालने के लिए उपयोग होने वाला फ्लेंच मोटर बरामद किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।