विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: गैंगस्टर दीपक बॉक्सर की फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने में की थी मदद, स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 12 Apr 2023 06:44 PM (IST)

गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को फर्जी दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले महफूज खान उर्फ ​​भूरा दलाल ...और पढ़ें

गैंगस्टर दीपक बॉक्सर की फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला गिरफ्तार
गैंगस्टर दीपक बॉक्सर की फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, एएनआई। गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को फर्जी दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले महफूज खान उर्फ ​​भूरा दलाल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. उसे दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया। खान के कब्जे से 15 पासपोर्ट, 7 आधार कार्ड, 7 पैन कार्ड और 6 वोटर कार्ड जब्त किए गए।

बता दें कि दीपक बाक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले महफूज को लेकर स्पेशल सेल ने कई जगहों पर छापेमारी की। वह मुरादाबाद का रहने वाला है। बॉक्सर के फर्जी पासपोर्ट का सत्यापन करने वाले मुरादाबाद पुलिस के सिपाही को यूपी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

खास बात है कि कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी दीपक उर्फ बॉक्सर ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने को अनपढ़ बनकर आवेदन किया था। उसने रवि आंतिल के नाम से पंजीकरण कर फर्जी दस्तावेज लगाए और पुलिस ने भी उसे वेरिफिकेशन में सही बताकर पासपोर्ट कार्यालय को रिपोर्ट सौंप दी। इसके बाद उसका पासपोर्ट बन गया।