Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi: फॉर्च्यूनर कार लूटने में वांछित कुख्यात प्रिंस तेवतिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए कटवाए बाल

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 11:38 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात प्रिंस तेवतिया गिरोह के फरार बदमाश तरनजीत सिंह उर्फ गिन्नी को गिरफ्तार किया है। यह दिल्ली कैंट के फॉर्च्यूनर कार लूटने के मामले में वांछित था। तरनजीत सिंह पहले पकड़ी बांधता था। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने बाल कटवा लिए थे। वह पंजाब के उद्योग विहार फेज-सात सेक्टर 35 में परिवार के साथ छिपकर रह रहा था

    Hero Image
    स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार बदमाश तरनजीत सिंह। सौजन्य- दिल्ली पुलिस

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात प्रिंस तेवतिया गिरोह के फरार बदमाश तरनजीत सिंह उर्फ गिन्नी को गिरफ्तार किया है। यह दिल्ली कैंट के फॉर्च्यूनर कार लूटने के मामले में वांछित था। तरनजीत सिंह पहले पकड़ी बांधता था। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने बाल कटवा लिए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक तरनजीत सिंह, गांव नूरपुरा, फतेहगढ़, पंजाब का रहने वाला है। वह पंजाब के उद्योग विहार, फेज-सात, सेक्टर 35 में परिवार के साथ छिपकर रह रहा था। पांच जनवरी को उसे गुरूग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

    2022 से था फरार

    वारदात के बाद 2022 से तरनजीत सिंह फरार था। स्पेशल सेल को फरार अपराधी तरनजीत सिंह के बारे में सूचना मिली थी कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अपने ठिकाने बदल रहा था। तीन माह से अधिक के अथक प्रयास के बाद पुलिस टीम ने तरनजीत सिंह को गुरुग्राम से दबोच लिया। 

    प्रिंस तेवतिया की पिछले साल हुई हत्या

    तरनजीत सिंह, प्रिंस तेवतिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। प्रिंस की पिछले साल तिहाड़ जेल में उसके प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस गिरोह के सदस्य दक्षिण दिल्ली में मारपीट, अपहरण, जबरन वसूली, डकैती, चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी आदि कई मामलों में शामिल हैं।

    प्रिंस तेवतिया की हत्या के बाद तरनजीत ही जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह गिरोह के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में था और गिरोह चलाने के लिए धन की व्यवस्था में लगा हुआ था। एजेंसियों को बेवकूफ बनाने के लिए उसने टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करने लगा था।

    एयरपोर्ट से लौटने के बाद पीड़ित से लूटी कार

    29 अक्टूबर 2022 की सुबह मेरठ के रहने वाले राहुल ने पुलिस में शिकायत कर बताया था कि वह आरसीसी डेवलपर्स, मेरठ में ड्राइवर के काम करता है। वह अपने मालिक के साथ फॉर्च्यूनर कार से आईजीआई एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था।

    अपने मालिक को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद जब वह वापस मेरठ जा रहा था तभी आरटीआर फ्लाइओवर के पास मिनी 24x7 आउटलेट पर कार रोकते ही अचानक तीन बदमाश बाइक से वहां आ धमके। एक ने पिस्टल दिखाकर उसे कार से बाहर कर दिया और उसकी कार लूट ली।

    डराने के लिए बदमाश ने एक हवाई फायर भी की। दिल्ली कैंट में मामला दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में दो बदमाश को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। तरनजीत सिंह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अपने ठिकाने बदल रहा था।