Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: इंडिया गेट के पास हिट एंड रन, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 05:51 PM (IST)

    दिल्ली में इंडिया गेट से लौट रहे एक परिवार की कार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस Delhi police मामले की तहकीकात कर रही है।

    Hero Image
    इंडिया गेट से लौट रहे एक परिवार की कार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंडिया गेट घूमने के बाद कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में कार मालिक की 54 वर्षीय सास सरोज मेहता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलने पर पीसीआर कर्मियों ने घायल महिला को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, फरार आरोपी चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    पुलिस अधिकारी के अनुसार, 32 वर्षीय सौरभ सैनी अपने परिवार के साथ श्याम अपार्टमेंट, नवादा उत्तम नगर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को वह अपनी पत्नी शिवानी महतो, बेटी तेजवसनी, ससुर परशुराम महतो और सास सरोज महतो के साथ इंडिया गेट घूमने आए थे। वे इंडिया गेट घूमने के बाद लौट रहे थे। कार सौरभ सैनी चला रहे थे।

    रात 11:15 बजे जैसे ही वह पंडित पंत मार्ग-महादेव रोड बिशम्बर दास मार्ग क्रॉसिंग के पास पहुँचीं, महादेव रोड की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार ने उनकी कार के बाईं ओर टक्कर मार दी। उस तरफ उनकी सास सरोज महतो बैठी थीं। टक्कर मारने के बाद, कार चालक बिशम्बर दास मार्ग की ओर भाग गया।

    वे कार का नंबर भी नोट नहीं कर पाए। उनकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। तुरंत पीसीआर कॉल की गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।