Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: इस हालत में मिली लाश, देखकर पुलिस अफसर भी रह गए दंग

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 08:31 AM (IST)

    दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई जो आजमगढ़ का रहने वाला था। पुलिस को शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है और मौत को लेकर संदेह है। एक राहगीर की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मनोज की पहचान उसके मोबाइल और आधार कार्ड से हुई।

    Hero Image
    10 फीट ऊंचाई पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में सोमवार शाम एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान यूपी आजमगढ़ के गांव करीमपुर के मनोज के रूप में हुई है। मनोज की पहचान उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन और आधार कार्ड से हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि मनोज का शव चार-पांच दिन पुराना है। उसका शव करीब 10 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटका हुआ था।

    वहीं, ऐसे में पुलिस उसकी मौत को लेकर संदेह जता रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि मनोज ने आत्महत्या की या उसके साथ कुछ और हुआ। मामले की छानबीन जारी है।

    उत्तरी जिला के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6.00 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना मिली थी कि कचरा पार्क, शाहजादा बाग, इंद्रलोक के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है।

    उधर, मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में था। ऐसा लग रहा था कि युवक का शव फंदे पर चार से पांच दिन से लटका हुआ है। पु

    लिस ने आसपास उसकी पहचान के प्रयास किए तो एक रिक्शा चालक सुशील ने मंगलवार को उसकी पहचान मनोज के रूप में की। हालांकि पुलिस मोबाइल व आधार कार्ड से उसकी पहचान पहले ही कर चुकी थी।

    सुशील ने बताया कि मनोज एरिया में रिक्शा चलाता था। पिछले कई दिनों से वह गायब था। उसको किसी ने नहीं था। पुलिस उसके बाकी साथियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उसके परिजनों को सूचना दे दी है।