Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Greta Thunberg Toolkit Case: क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, मोबाइल फोन व लैपटॉप जब्त

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 14 Feb 2021 05:38 PM (IST)

    Greta Thunberg toolkit case दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक दिशा रवि केस की एक कड़ी है। स्पेशल सेल अब रिमांड ओर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

    Hero Image
    क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को कोर्ट में पेशी के दौरान ली गई तस्वीरः जागरण

    नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। कृषि सुधार कानून के खिलाफ आंदोलनकारी किसानों को भड़काने व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने के लिए तैयार की गई टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने बेंगलुरु से दिशा रवि को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टूलकिट अभियान सोची-समझी साजिश के तहत चलाया गया था। 21 वर्षीय दिशा फ्राइडे फॉर फ्यूचर इंडिया अभियान की संस्थापक है और टूलकिट गूगल डॉक के संपादकों में से एक है। यह दस्तावेज के निर्माण और प्रसार में महत्वपूर्ण साजिशकर्ता थी।

    इसे 13 फरवरी को बेंगलुरु के सोलादेवना हल्ली स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। रविवार दोपहर दिशा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। टूलकिट मामले में दिशा की पहली गिरफ्तारी है। इससे पूछताछ के बाद अब आगे और भी गिरफ्तारियां होगी। 

    किसान आंदोलन को भड़काने के लिए टूलकिट अभियान चलाया 

    पुलिस का कहना है कि किसान आंदोलन को भड़काने के लिए टूलकिट अभियान चलाया गया। इस अभियान में विदेश में रहने वाले खालिस्तानी आतंकियों ने कई लोगों को शामिल कर साजिश रची और उनके जरिए टूलकिट अभियान को अंजाम दिया गया।

    साजिश की भनक लगने पर दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह, दंगा भड़काने के इरादे से भड़काऊ बयान देना, विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना व आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। टूलकिट अभियान में शामिल दिशा, नॉर्थ बेंगलुरु के सोलादेवना हल्ली इलाके की रहने वाली है।

    यह फ्राइडे फॉर फ्यूचर इंडिया यानी एफएफएफ अभियान की फाउंडर संस्थापक सदस्य है। यह संस्था कई देशों में पर्यावरण और क्लाइमेट से संबंधित मसलों पर काम करती है। दिशा, ग्रेटा थनबर्ग के संपर्क में टविटर पर टूलकिट अभियान में शामिल थी। दिशा के पिता मैसूर में एथलेटिक्स कोच हैं। इसकी मां घरेलू महिला है।

    4 फरवरी को ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट से मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तब दिशा रवि के बारे में पता चला। शनिवार को इसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर दिल्ली ले आया गया। वहां के स्थानीय पुलिस को भी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई।

    दिशा का मोबाइल फोन व लैपटॉप जब्त 

    दिशा जलवायु कार्यकर्ता है। इसके मोबाइल फोन व लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दिशा ने टूलकिट में कई बदलाव किया था और इंटरनेट मीडिया पर कुछ समूहों में इसे फैलाया था। दिशा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर डॉक्युमेंट बनाया था। टूलकिट में 26 जनवरी हिंसा को लेकर साइबर स्ट्राइक की भी बात थी। दिशा टूलकिट केस की एक कड़ी है। शुरुआती पूछताछ में दिशा ने बताया है कि इसने टूलकिट में कुछ चीजें एडिट की और उसमें कुछ चीजें जोड़ी थी और इसे आगे बढ़ाया था।

    पुलिस ने सात दिन का मांगा था रिमांड

    दिशा रवि को गिरफ्तार करने के बाद साइबर सेल ने उसे रविवार दोपहर पटियाला हाउस कोर्ट स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा था। रिमांड के लिए पुलिस की ओर दलील दी गई कि दिशा सहित कई अन्य आरोपितों ने खालिस्तानी ग्रुप को दोबारा खड़ा करने और भारत सरकार के खिलाफ साजिश रची है। इसने टूलकिट को एडिट किया है। हजारों लोग उक्त साजिश में शामिल हैं।

    ये

    comedy show banner
    comedy show banner