Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने अशोक गहलोत के पूर्व OSD को किया गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री के फोन टैपिंग से जुड़ा है मामला

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 05:10 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व स्पेशल ड्यूटी अफसर (ओसडी) लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसे फोन टैपिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसे बाद में जमानत मिल गई। बता दें कि लोकेश शर्मा ने गहलोत पर राजस्थान के कई नेताओं और विधायकों के फोन टैप कराने का आरोप लगाया था।

    Hero Image
    दिल्ली पुलिस ने अशोक गहलोत के पूर्व OSD को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भाजपा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। मार्च 2021 में शेखावत ने तत्कालीन दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लोकेश शर्मा के खिलाफ फोन टैपिंग मामले में शिकायत दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा के खिलाफ आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होते ही लोकेश ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी से राहत की मांग की थी जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

    जांच में नहीं किया सहयोग

    क्राइम ब्रांच बार-बार नोटिस जारी कर लोकेश को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाती रही, लेकिन पुलिस के मुताबिक उन्होंने कभी जांच में सहयोग नहीं किया। गिरफ्तारी से रोक हटने पर लोकेश ने हाईकोर्ट में दूसरी याचिका दायर कर केस को राजस्थान ट्रांसफर करने का आग्रह किया था।

    क्राइम ब्रांच कार्यालय में हुई घंटों पूछताछ

    बाद में उन्होंने उक्त याचिका भी वापस ले ली। इसके बाद सोमवार को क्राइम ब्रांच ने प्रशांत विहार स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय में घंटों पूछताछ के बाद उन्हें अधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया और वहीं से बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

    केंद्रीय मंत्री ने लगाया था फोन टैपिंग का आरोप

    जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2021 में दिल्ली पुलिस को शिकायत कर आरोप लगाया था कि लोकेश शर्मा सहित तत्कालीन कुछ भ्रष्ट पुलिस अफसरों ने उनका फोन टेप किया था। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

    कहां से मिला ऑडियो क्लिप

    जांच के दौरान पुलिस ने लोकेश शर्मा से पूछताछ में बताया कि ऑडियो क्लिप उन्हें इंटरनेट मीडिया से प्राप्त मिला था। बाद में लोकेश ने पूर्व सीएम के खिलाफ स्टैंड लेते हुए अपना बयान बदल लिया था। लोकेश शर्मा ने दिल्ली पुलिस को कहा था कि फोन टैपिंग में मेरी कोई भूमिका नहीं है।

    comedy show banner
    comedy show banner