यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली पुलिस का सिपाही पांच हजार की रिश्वत लेता गिरफ्तार, डेरी मलिक से पहले ही वसूल चुका 60 हजार रुपये
दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना में विजिलेंस ने गाजीपुर थाने के एक सिपाही ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली पुलिस में बढ़ रहा भ्रष्टाचार
- गाजीपुर थाने का सिपाही गिरफ्तार
- डेरी मालिक से रिश्वत लेते पकड़ा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस का सतर्कता विभाग और सीबीआई रिश्वत मांगने की शिकायतों पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।।
पिछले हफ्ते ही सीबीआई ने द्वारका नार्थ थाने में छापा मारकर दो पुलिसकर्मियों को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
अब ताजा मामले में विजिलेंस ने शुक्रवार को गाजीपुर थाने में तैनात एक सिपाही को डेरी मालिक से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिपाही ने मालिक को डेरी चलाने की अनुमति देने के लिए 65 हजार रुपये की मांग की थी। मालिक ने 60 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था, शेष पांच हजार रुपये बकाया थे।
विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराने के बाद विजिलेंस ने सिपाही को एक पुलिस बूथ के पास बकाया राशि लेते दबोच लिया। छह माह में विजिलेंस यूनिट 13 पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी है।
